Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मऊ सहित कई रेलवे स्टेशनों,परिसरों तथा कार्यस्थलों पर रेलवे द्वारा सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान

मऊ।वाराणसी।रेल यात्रियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी  आशीष जैन के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अनुभव पाठक के नेतृत्व में आज दिनांक 25 अगस्त 2026  को वाराणसी सिटी,मऊ, आजमगढ़,गाजीपुरसिटी, करिमुद्दीनपुर, सीवान स्टेशनों तथा छपरा  रेलवे कांलोनी में  स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा विशेष अभियान चलाकर पेयजल की गुणवत्ता एवं जल स्वच्छता की जांच की गई।
इस  अभियान के दौरान  स्वास्थ्य निरीक्षकों  ने उक्त  रेलवे स्टेशनों, रेल परिसरों में रेल यात्रियों तथा कार्यस्थलों पर रेलवे कर्मचारियों को उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता की गहन जांच की। इसके लिए पेयजल टंकियों, कूलर, वाटर वेंडिंग मशीनों तथा चयनित नलों एवं वाटर बूथों से पानी के नमूने लिए गए। इन नमूनों की भौतिक, रासायनिक एवं बैक्टीरियोलॉजिकल जांच की गई। जांच के दौरान पेयजल में क्लोरीन की मात्रा तथा E. coli/Coliform बैक्टीरिया की उपस्थिति की जांच के लिए Coliform Kit का उपयोग किया गया। इस जांच के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता का परीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि यात्रियों को उपलब्ध कराया जा रहा पानी निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं पीने योग्य हो।
अभियान के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा स्टेशन एवं रेल परिसरों में स्थित पेयजल टंकियों एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का भी गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टंकियों की आंतरिक एवं बाहरी स्वच्छता, ढक्कन की स्थिति, टंकियों के आसपास साफ-सफाई तथा पेयजल आपूर्ति से संबंधित उपकरणों के रख-रखाव की जांच की गई। आवश्यकतानुसार सुधार एवं रख-रखाव संबंधी आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
ज्ञातव्य हो की भारतीय रेल द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं रेल परिसरों  पर पेयजल टंकियों एवं फिल्टर की नियमित सफाई, कीटाणुशोधन तथा स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, स्टेशनों पर उपलब्ध पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित यूनिफॉर्म ड्रिंकिंग वाटर क्वालिटी प्रोटोकॉल के तहत पेयजल की नियमित जांच की जा रही है।
इसी क्रम में वाराणसी मंडल प्रशासन द्वारा यात्रियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रमुख रेलवे स्टेशनों, रेलवे परिसरों एवं आवासीय कालोनियों  पर स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से पेयजल की गुणवत्ता की जांच, पेयजल टंकियों की सफाई एवं कीटाणुशोधन तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण कराया जा रहा है। उक्त जानकारी हिमांशुराव मुख्यप्रचारनिरीक्षक ने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh