नगर पालिका परिषद बरहज में किया गया झंडारोहण
देवरिया।राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2026 के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद गौरा बरहज कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल जी द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनों को राष्ट्रहित में देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को अक्षुण्ण रखते हुए भारत को निरंतर विकास एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर बनाने की शपथ दिलाई गई।
अभिभाषण के दौरान देश की आजादी से लेकर वर्तमान समय तक राष्ट्र की रक्षा एवं सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया तथा उनके अदम्य साहस, त्याग और वीर गाथाओं पर प्रकाश डाला गया।
तत्पश्चात शहीद स्मारक एवं बाबा राघवदास पार्क में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान किया गया। इस अवसर पर अमर शहीदों के स्मारक, बाबा राघवदास जी की प्रतिमा, स्वर्गीय मोहन सिंह जी, पूर्व सांसद तथा स्वर्गीय रुद्रप्रताप सिंह जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम में माननीय सभासदगण श्री बलवंत सिंह , सुदामा वर्मा , रतन सोनकर , सुशील यादव , लव सोनकर , नवाब हुसैन , उमेश यादव , विकास मद्धेशिया , शुभम निषाद , रामभवन सोनकर , मोहर्रम राईन एवं दीपक कुमार सहित नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी श्रीमती निरुपमा प्रताप , समस्त कर्मचारीगण एवं नगर के सम्मानित नागरिकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत नगर पालिका कार्यालय में उपस्थित सभी लोगों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया।
नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की ओर से स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों- हरिशंकर चौरसिया , अरविन्द जायसवाल , रामकेश्वर जायसवाल , विशाल जायसवाल , राजकुमार जायसवाल , विजय जायसवाल, सुभाष चंद मद्देशिया सहित अन्य सम्मानित व्यापारी गण,अधिकारी-कर्मचारियों एवं समस्त नगरवासियों का हार्दिक आभार एवं सादर धन्यवाद, जिनकी सहभागिता एवं सहयोग से कार्यक्रम सफल, गरिमामय एवं उत्कृष्ट रूप से संपन्न हुआ।


























































Leave a comment