Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अलंकरण समारोह के अंतर्गत छात्र छात्राओं को दिलाई गई जिम्मेदारी की शपथ

दीदारगंज -आजमगढ़ ।सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल आमगांव  में बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, प्रतिभा एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न पदों के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को उनके दायित्व और अधिकारों के प्रतीक स्वरूप रिबन  प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य  विनोद कुमार यादव ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया। इसके बाद नव-निर्वाचित छात्र-प्रतिनिधियों ने विद्यालय के प्रति निष्ठा, अनुशासन और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ ली।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक  दुर्गेश सिंह,प्रधानाचार्य  विनोद कुमार यादव एवं विद्यालय के शिक्षकों ने छात्र-प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को नेतृत्व के साथ विनम्रता, अनुशासन और सहयोग की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्य ने कहा कि अलंकरण समारोह केवल विद्यार्थियों को पद प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, उत्तरदायित्व और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का माध्यम है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के साथ ही उन्हें भविष्य का जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। उन्होंने पदाधिकारियों से विद्यालय की गरिमा बनाए रखने और अपने सहपाठियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन  अभिषेक कुमार अस्थाना  ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक/शिक्षकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh