Religion and Culture / धर्म और संस्कार
श्रावण मास में कांवड़ यात्रा रवाना, नगपुर में शिव जागरण का भव्य आयोजन
जलालपुर,अम्बेडकर नगर, 13 अगस्त 2026। श्रावण मास के पावन अवसर पर गुरुवार को छत्रपति शिवाजी कंवरिया मण्डल द्वारा आज सुबह 8 बजे उसमापुर दरगाह से अयोध्या के लिए कांवड़ यात्रा रवाना हुई। अध्यक्ष अंकुश, सुजीत, आदि , आकाश ने व्यवस्था की कमान संभाली. डीजे पर बजा रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए.
वहीं, इससे पूर्व नगपुर में भव्य शिव जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें सिंगर अवधी स्टार पंचम परदेशी ने अपनी गायकी से शिव भक्तों को भगवा रंग में रंग दिया। कार्यक्रम की व्यवस्था की कमान विकाश निषाद, राजेश गौड़, अनुराग गौड ने संभाली। यह आयोजन बेहद शानदार रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।






















































Leave a comment