साप काटने से अधेड़ की हुई मौत। देवरिया
देवरिया।बरहज,शनिवार की सुबह लगभग 9 से 10:00 बजे एक व्यक्ति को भूसा निकलते समय साप ने डस लिया हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों द्वारा निजी साधन से उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जा रहे थे अभी कुछ दूरी पर ही पहुंचे थे कि उनके मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी
थाना क्षेत्र के हरनाडिह निवासी मुरारी विश्वकर्मा 50 पुत्र कोदई विश्वकर्मा भूसा लेने के लिए गए हुए थे वहीं पर उन्हें सांप ने काट लिया कुछ देर बाद चक्कर खाकर गिर गए आनन-फानन में घर वाले उपचार के लिए महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे अभी कुछ दूर पहुंचे थे कि रास्ते में ही उनके मौत हो गयी।
मुरारी की मौत की खबर सुनते ही उनकी पत्नी आशा देवी का रोकर बुरा हाल हो गया है मुरारी अपने पीछे अपनी पत्नी आशा देवी एवं एक बेटा अनुज कुशवाहा को छोड़ गए हैं।


























































Leave a comment