Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से पिटाई करीब एक दर्जन लोगों पर आरोप लाठी-डंडों से युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

•पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से पिटाई करीब एक दर्जन लोगों पर आरोप लाठी-डंडों से युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी घटना की पूरी स्थिति

आजमगढ़। मेहनगर थाना क्षेत्र के विषहम मिजार्पुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में करीब एक दर्जन लोग एक युवक को पकड़कर लाठी-डंडों से मारते-पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद गांव में घटना को लेकर चचार्एं तेज हो गई हैं। पीड़ित पक्ष के अनुसार, गांव निवासी शमशु पुत्र रियाज कुरैशी को शाम के समय पड़ोस के कुछ लोगों ने पकड़ लिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी के घर जाने के संबंध में पूछताछ के बाद विवाद बढ़ गया और दूसरे पक्ष के लोगों ने शमशु के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान करीब एक दर्जन लोगों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि शमशु को बचाने के लिए परिवार या गांव का जो भी व्यक्ति मौके पर पहुंचा, उसके साथ भी मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपितों ने शमशु को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। पीड़ित ने रियाज, शाहनवाज, इमामू समेत करीब एक दर्जन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। पीड़ित पक्ष ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही मारपीट की घटना से जुड़े आरोपों और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh