Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के 660 रूट किमी. रेल खंड पर रू. 295 करोड़ की लागत सेस्वदेशी कवच वर्जन 4.0 लगाने की दी मंजूरी

मऊ गोरखपुर। भारतीय रेल ने पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के 660 रूट किमी. रेल खंड पर रू. 295 करोड़ की अनुमानित लागत से कवच संस्करण 4.0 लगाने की मंजूरी प्रदान की है। यह कार्य ‘भारतीय रेल के शेष रेल खंडों पर लॉन्ग-टर्म इवोल्यूशन (एल.टी.ई.) के संचार बैकबोन के साथ कवच का प्रावधान‘ अम्ब्रेला कार्य के अन्तर्गत स्वीकृत किया गया है।
इज्जतनगर मंडल में कवच संस्करण 4.0 के प्रावधान के अंतर्गत कासगंज (छोड़कर)-इज्जतनगर; इज्जतनगर (छोड़कर)-काठगोदाम; लालकुआँ-रामपुर (छोड़कर); लालकुआँ (छोड़कर)-काशीपुर; रामनगर-कटघर; भोजीपुरा-टनकपुर; पीलीभीत-शाहजहाँपुर (छोड़कर); पीलीभीत (छोड़कर)-मैलानी (छोड़कर) तथा मंधना जं. (छोड़कर)-ब्रह्मावर्त रेल खंड सम्मिलित हैं। इन रेल खंडों के अन्तर्गत कुल 53 स्टेशन शामिल हैं। कवच संस्करण 4.0 की स्थापना से इन रेल खंडों पर ट्रेन परिचालन की निगरानी तथा संरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जायेगा।
कवच भारत की स्वदेशी रूप से विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (ए.टी.पी.) प्रणाली है, जिसे ट्रेनों की आवाजाही की निरन्तर निगरानी के माध्यम से सिगनल पास एट डेंजर (एस.पी.ए.डी.) की घटनाओं तथा ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। यह प्रणाली आवश्यकता पड़ने पर स्वचालित रूप से ब्रेक लगाती है, ट्रेनों को अधिकतम अनुमन्य गति पर संरक्षित रूप से चलने में सक्षम बनाती है, परिचालन विश्वसनीयता में सुधार करती है तथा घने कोहरे जैसी प्रतिकूल मौसम स्थितियों में भी संरक्षित ट्रेन संचलन में सहायता करती है।
कवच संस्करण 4.0 के प्रावधान से चिह्नित रेल खंडों पर संरक्षा अवसंरचना को और मजबूती मिलेगी सुमित कुमार,मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी गोरखपुर ने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh