Latest News / ताज़ातरीन खबरें

छत पर कपड़े उतारने गई 13 वर्षीय सलोनी पर गिरी आकाशीय बिजली,मौत

आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के व्योहरा गांव में गुरुवार शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार व्योहरा गांव में अपने ननिहाल में रह रही 13 वर्षीय सलोनी गुरुवार शाम बारिश के दौरान छत पर सूखने के लिए डाले गए कपड़े उतारने गई थी। इसी दौरान तेज बारिश के साथ बिजली की तेज गड़गड़ाहट हुई और सलोनी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलसकर छत पर गिर पड़ी। और मौत हो गई


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh