Latest News / ताज़ातरीन खबरें

काशी विश्वनाथ धाम के लिए हड़वा गांव से कांवड़ियों का जत्था रवाना 

दीदारगंज -आजमगढ़ ।शुक्रवार सायं छ बजे बाबा विजय के नेतृत्व में हड़वा गांव स्थित मां दुर्गा जी एवं संतोषी माता मंदिर से कांवड़ियों का जत्था दर्शन पूजन के बाद हाथी,डीजे, एवं गाजे बाजे संग भक्ति संगीत पर थिरकते हुए गांव स्थित देवालयों बरम बाबा,डीह बाबा, एवं काली मां स्थान भ्रमण करते हुए पुनः बरम बाबा स्थान पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया, तत्पश्चात पल्थी बाजार स्थित प्राचीन शंकर मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन कर बाबा की नगरी काशी विश्वनाथ के लिए कांवड़ियों का जत्था वाहनों से खेतासराय रेलवे स्टेशन पहुंचकर काशी के लिए रवाना हुआ शनिवार को भगवान विश्वनाथ काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक कर रविवार को वापस मार्टीन गंज तहसील क्षेत्र के चितारा महमूद गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर चैतेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर वापस आएंगे ।साथ में अनूप राजभर,शनी राजभर,आकाश राजभर, विकास राजभर, विपुल, अभिषेक,सूरज राजभर,सतीस,पूरन चंद, संतोष आदि रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh