आजादी की लड़ाई में कांग्रेस का रहा सबसे महत्वपूर्ण योगदान - भैया जी पवार
•राष्ट्रीय पर्यवेक्षक ने बैठक कर संगठन को मजबूत करने के लिए किया मंथन
देवरिया।भाटपाररानी, देश को आजादी दिलाने के बाद देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम सिर्फ कांग्रेस ने किया,आजादी की लड़ाई में कांग्रेस का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्त बातें कांग्रेस के द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत भाटपाररानी , बनकटा ब्लॉक के हरेराम चौराहे ,भटनी ब्लॉक पर आयोजित कांग्रेस के बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय पर्यवेक्षक भैया जी पवार ने कहा। उन्होंने कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है भाजपा संविधान बदलना चाहती है लेकिन कांग्रेस इसको बदलने नही देगी। पूर्व विधायक पीसीसी पर्यवेक्षक अमरेश चंद पांडेय ने कहा कि संगठन में मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को सम्मान मिलेगा। युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचन्द यादव ने कहा कि भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो गई है।पीसीसी पर्यवेक्षक निर्मला पासवान व इंजीनियर शैलेन्द्र यादव ने संगठन को मजबूत करने की बात कही। जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से संगठन को बूथ स्तर तक ले जाने के लिए लग जाएं। कार्यक्रम पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, धर्मेन्द्र सिंह,डॉ धर्मेन्द्र पांडेय,जनार्दन वर्मा, भरत मणि त्रिपाठी, चंद्रभूषण पांडेय, ,जयप्रकाश पाल,वरुण राय,सत्यप्रकाश मिश्र, जगरनाथ यादव, सत्यपाल कुशवाहा, जेपी यादव, अखिलेश मिश्र, किताबुद्दीन,धर्मबीर भारती,सोहन मिश्र, प्रताप दीक्षित, बबलू पांडेय, गौरव नारायण यादव, संध्या गुप्ता आदि ने सम्बोधित किया।


























































Leave a comment