Accidental News / दुर्घटना की खबरें

चाचा भतीजा का सड़क दुर्घटना में मौत भिलवाड़ा राजस्थान में हुई घटना:

देवरिया।जनपद के बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम जय नगर निवासी चाचा भतीजा का वाईक से डियूटी पर जाने के दौरान
 राजस्थान के भिलवाड़ा में शनिवार को दिन में10:30 बजे किसी बड़े वाहन की चपेट में आ जाने के कारण मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई । मौत का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर गांव जय नगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
जानकारी के अनुसार बरहज नगर के जयनगर निवासी राजा चौहान 34 वर्ष पुत्र स्व दुखंती चौहान तथा उसका भतीजा अजय चौहान 20 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश चौहान अपने परिवार के साथ राजस्थान के भिलवाड़ा में रहकर नौकरी करते थे। वाईक से चाचा भतीजा दोनों डियूटी जा रहे थे । बरहज नगर पालिका के सभासद  ने बताया की डियूटी पर एक वाईक पर बैठ कर जाने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे मौके पर दोनों ने राजा चौहान और अजय चौहान ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी भिलवाड़ा रह रहे परिजनों को हुई तो उनके सामने ब्रजपात हो गया राजा की पत्नी लाली देवी व बच्चे दहाड़े मार रोने चिल्लाने लगे । तीन बच्चों में बडा अंशुमान 12 वर्ष, अंशिका 9 वर्ष तथा छोटा बेटा अंकुर पाँच वर्ष भी बदहवास हो गये । वही अजय के पिता ओमप्रकाश चौहान व उनकी पत्नी बदहवाश हो गये । माँ बेहोश हो जा रही थी । एक साथ चाचा भतीजे की मौत से पूरा परिवार कांप उठा है। शव का पोस्ट मार्टम होने के बाद शव गांव बरहज लेकर परिजन आ रहे है। रविवार को शव गांव आ जायेगा। जयनगर में भी शोक की लहर छाई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh