श्री राम कथा के लिए निकली भव्य कलश यात्रा
देवरिया। गुरुलपार स्थित श्री शनि सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम कथा के लिए हर्ष उल्लास श्रद्धा भक्ति बीच भव्य कलश यात्राका शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा के दौरान जय श्रीराम के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय माहौल से गूज उठा।
कलश यात्रा श्री शनि सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर , नेहरू नगर, जलकल रोड, कोतवाली रोड, सुभाष चौक, तहसील रोड, बजाज की गली और लकड़ीहटा होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची, जहां विधिवत समापन हुआ। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया।
आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम व्यवस्थापक पं. रमेश दूबे, कार्यक्रम अध्यक्ष पं. ऋषिकेश दुबे, पूर्व वार्ड सभासद राजन शर्मा, विजय पटेल, हिमांशु सिंह, अनिल गुप्ता, विजय मिश्रा, निलेश तिवारी, आरके श्रीवास्तव, लोकेश द्विवेदी,छोटू गुप्ता, शुभम वर्मा, राजेश श्रीवास्तव, आचार्य सुमित पांडेय, योगेश्वर शास्त्री, मनोज पांडेय, राजू दूबे, अमन कुमार, करन समेत अन्य श्रद्धालुओं और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजन समिति के अनुसार 10 अगस्त से प्रतिदिन शाम सात बजे से श्रीराम कथा का आयोजन होगा। कथा की पूर्णाहुति 17 अगस्त को होगी।























































Leave a comment