Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सरयू और राप्ती के जल स्तर में हो रही वृद्धि

देवरिया।बरहज: देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र में सरयू और राप्ती दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़ की स्थित बनी हुई है। नदी पार के गांव भदिला प्रथम के ग्रामीणों को आने जाने के लिए तहसील प्रशासन ने दो नांव लगाया है।तहसीलदार अरुण कुमार ने बताया की दो और नांव भदिला प्रथम के लोगों को आने जाने के लिए लगाया जा रहा है। रविवार की सांय थाना घाट पर बने मापक के अनुसार सरयू का जल स्तर पिछले चौबिस घंटे से स्थिर है। सरयू खतरे के निशान से40 सेमी उपर 66:90 मीटर पर प्रवाहित हो रही है। परसिया देवार के तरफ नदी कटान कर रही है। कृषि की जमीन नदी में समाहित हो रही है। मईल, भागलपुर, देवसिया, पैना  खादर तथा रामजानकी माग मार्ग ब बरहज कपरवार मार्ग के मध्य बेलड़ाड़ के पास पुलिया के रास्ते बाढ का पानी परसिया तिवारी गांव की तरफ आ गया है।
 परसिया देवार से आने और जाने वाले लोगों का और बरहज से जाने वाले लोगों का एक मात्र सहारा केवल नाव है जो सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलती है, मोहन सेतु बारह साल से निमार्णाधीन है। जान जोखिम में डालकर लोग नांव से नदी पार कर रहे है । तहसीलदार अरुण कुमार ने बताया की प्रशासन बाढ पर नजर रखा हुआ है। अभी खतरे जैसी कोई बात नही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh