स्वच्छता से स्वागत अभियान के तहत स्वच्छता के प्रति यात्रियों एवं रेलकर्मियों को किया जागरूक
देवरिया।मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ENHM) अनुभव पाठक के नेतृत्व में स्वास्थ्य निरीक्षकों एवं संविदा कर्मचारियों द्वारा दिनांक 29 जुलाई 2026 को वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर “स्वच्छता से स्वागत” अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
स्वच्छता से स्वागत” अभियान के अन्तर्गत रेल पटरियों एवं स्टेशन परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने तथा स्वच्छता के प्रति यात्रियों एवं आमजन में जागरूकता किया गया। इस अभियान के दौरान सफाई मित्रों द्वारा स्टेशनों एवं रेल पटरियों के आसपास गहन स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित रेल कर्मचारियों एवं यात्रियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा स्टेशन एवं स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया गया। यात्रियों एवं आमजन से अपील की गई कि वे प्लास्टिक एवं अन्य कचरा रेल पटरियों तथा स्टेशन परिसर में न फेंकें और निर्धारित कूड़ेदान का ही प्रयोग करें।
इस स्वच्छता अभियान में रेलवे कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता एवं आमजन के सहयोग से स्वच्छता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया गया। वाराणसी मंडल स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं यात्री हितैषी रेल परिवेश उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।























































Leave a comment