सपा के वरिष्ठ विधायक आलम बदी आज़मी का निधन, आजमगढ़ की राजनीति को अपूरणीय क्षति
आजमगढ़। निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक आलम बदी आज़मी का बुधवार देर रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने शहर के मातबरगंज स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह 92 वर्ष के थे।
उनके निधन की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह से ही उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
आलम बदी आज़मी लंबे समय तक सक्रिय राजनीति में रहे और जनसेवा को अपना ध्येय बनाया। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में क्षेत्र के विकास और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया। उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसरोकारों के प्रति समर्पण के कारण उन्हें सभी वर्गों में सम्मान प्राप्त था।
राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन को आजमगढ़ की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उनके निधन से न केवल समाजवादी पार्टी बल्कि पूरे जनपद ने एक अनुभवी जननेता को खो दिया है।





















































Leave a comment