Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिजली की चपेट में आने से भैंस की मौत।

देवरिया।बरहज तहसील क्षेत्र के डुमरिया कोल में  शाम लगभग 7:00 बजे बिजली की चपेट में आने से डुमरिया कोल गांव में एक भैंस की मौत हो गई। पशुपालक ने पुलिस को तहरीर देकर विद्युत विभाग पर कार्रवाई की मांग की है।

विकास यादव पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र यादव ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर से निकलने वाला विद्युत तार काफी दिनों से जर्जर हो गया है जिसके शिकायत हम लोगों के द्वारा विभाग के उच्च अधिकारियों से मौखिक एवं लिखित किया गया था उसके बावजूद भी तार नहीं बदल गया जिससे तार टूट कर मेरे भैंस के ऊपर गिर गया जिसकी चपेट में आने से मेरी भैंस की मौत हो गई संयोगवश हम भैंस बांधने के लिए जा रहे थे लेकिन किसी प्रकार से मेरी जान बच गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh