Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अनिल सिंह सिसोदिया के रामपुर एसपी बनने से भदीड़ में जश्न का माहौल

देवलास, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के भदीड़ गांव निवासी आईपीएस अधिकारी अनिल सिंह सिसोदिया को रामपुर का पुलिस अधीक्षक बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी इस उपलब्धि पर सिसोदिया परिवार के साथ ही रिश्तेदारों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
आरपी सिंह, अशोक कुमार, स्वदेश सिंह, चंद्रविजय, अभिषेक सिंह, जगदीश गुप्ता, सतीश कुमार, शशिभूषण, विनोद प्रताप, राघवेंद्र सिंह सिसोदिया, पुनीत सिंह बंटी, अमित कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा कि अनिल सिंह सिसोदिया ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनके रामपुर एसपी बनने से भदीड़ गांव के साथ ही पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है।
ग्रामीणों ने कहा कि अनिल सिंह सिसोदिया की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कठिन परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति के जरिए यह साबित किया है कि लगन और ईमानदारी से किया गया प्रयास निश्चित रूप से सफलता दिलाता है। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh