ग्राम ज्ञान छपरा में जर्जर विद्युत तार व्यवस्था, ग्रामीणों के लिए बना खतरा
देवरिया।बरहज तहसील क्षेत्र के ग्राम ज्ञान छपरा की जर्जर विद्युत व्यवस्था ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है गांव में बरसों पुराने और जर्जर बिजली के तार आए दिन टूट कर जमीन पर गिर रहे हैं दिनभर ग्रामीण अपनी जान लेखन में डालकर जीवन यापन करने के लिए मजबूर है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी लगातार शिकायतों के बाद भी मौन बने हुए हैं ग्रामीणों द्वारा पिछले कई वर्षों से हर संभव माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई।
ग्रामीणों द्वारा 28.8.2025 को एसडीओ विद्युत विभाग एवं अभियंता विद्युत विभाग बरहज को लिखित शिकायत पत्र दिया गया।
साथ ही 1.9.2025 को जिलाधिकारी को विस्तृत शिकायत पत्र देकर तत्काल कार्यवाही की मांग की गई आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई गई मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल 1076 पर अनेक बार शिकायत दर्ज कराई गई मुख्यमंत्री पोर्टल पर काम से कम 6 से 7 बार शिकायत दर्ज कराई गई विद्युत विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर दर्जनों शिकायत दर्ज कराई गई जेई तेलिया कला फीडर को 100 से अधिक बार शिकायत एवं सूचना दी गई ट्विटर एक के माध्यम से 2 जून 9 जून 20 जुलाई सहित अनेको अवसरों पर शिकायत दर्ज कराई गई।
वहां से कार्रवाई के निर्देश एवं आश्वासन भी प्राप्त हुए लेकिन धरातल पर आज तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई इसके बावजूद समस्या का समाधान न होने पर 14-7.2026 को पुनः जिला अधिकारी को शिकायत पत्र देकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया गया जिला अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया किंतु आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। बिजली का तार टूट कर जमीन पर गिर गया ग्रामीणों द्वारा उसका वीडियो एवं फोटो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से भी सार्वजनिक किए गए ताकि संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित हो इसके बावजूद स्थिति जिसकी तस बनी हुई है सबसे चिंताजनक तथ्य है कि जब गांव मैं बिजली आई है तब से आज तक जर्जर तारों को नहीं बदल गया।
लगातार टूटे तार किसी भीय समय बड़ी दुर्घटना और जनहानि का कारण बन सकते हैं विडंबना यह भी है कि इतनी शिकायतों वीडियो फोटो और पुख्ता साक्ष्य के बावजूद आज तक कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने नहीं पहुंचा ।
ग्राम वासियों का सीधा सवाल है कि क्या बिजली विभाग और प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
ग्राम ज्ञान छपरा के समस्त ग्रामीणों शासन प्रशासन एवं विद्युत विभाग से मांग करते हैं कि गांव की जर्जर विद्युत लाइन को तत्काल बदल जाए पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा वर्षों से शिकायत की अनदेखी करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की जवाब देही तय की जाए।
यथाशीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से व्यापक जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं प्रशासन की होगी।



























































Leave a comment