Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विद्युत कटौती को लेकर छठवें दिन भी क्रमिक अनशन रहा जारी

देवरिया।बरहज नगर में हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में चल रहा क्रमिक अनशन आज छठवें दिन भी जारी रहा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजीत जायसवाल के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन में शनिवार को सुनील निषाद अनशन पर बैठे। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद कनकलता सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान के साथ बिजली भी आज की मूलभूत आवश्यकता है। सरकार कोई भी हो, जनता की आवश्यक सेवाओं को बाधित नहीं किया जा सकता। इस भीषण गर्मी में लगातार विद्युत कटौती से छोटे बच्चों की पढ़ाई, पेयजल संकट और व्यापार पर गहरा असर पड़ रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगें नहीं मानी गईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। आंदोलनकारियों ने मांग की है कि नगर में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर प्रदीप जायसवाल, जितेंद्र भारत, प्रोफेसर डॉ. अजय मिश्र, मुरारी अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh