Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जेई के आश्वासन पर माने कांग्रेसी नेता 

देवरिया।कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के निर्देश में सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता शनिवार को लगभग 10:30 बजे बारी पुर हनुमान मंदिर पहुंचे जहां से कांग्रेजन मंदिर से लेकर सोनू घाट तक सड़क में बने गड्ढे भरने का संकल्प लिया था जिसकी सूचना 16 जुलाई को जिला अधिकारी मधुसूदन हुल्गी को भी प्रवक्ता ने दी थी सूचना के बावजूद भी सड़क के गड्ढे नहीं भरे गए जिस पर कांग्रेस जन श्रमदान कर 4 किलोमीटर हनुमान मंदिर से सोनू घाट तक सड़क बनाने का संकल्प लिया था लेकिन अवर अभियंता अखिलेश राम अपने ठेकेदार के साथ मंदिर पहुंचे और ठेकेदार द्वारा दो दिनों के अंदर सड़क में बने गड्ढे भरने का आश्वासन दिया गया जिस पर कांग्रेस जन चले गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके जाने पर एक बार प्रदर्शन करते हुए कहा कि यदि जनहित में यह कार्य नहीं होता है तो हम सभी श्रमदान कर सड़क बनाने का कार्य करेंगे इस अवसर पर उत्तम सिंह, उदय शंकर सिंह, बृजेश सिंह, रामसनेही, सूर्य प्रताप सिंह, दिवाकर पांडे, राजेश पांडे, अनिरुद्ध तिवारी, मनोज सिंह, सोनू पाठक, सागर कुशवाहा, मनीष गोंड़ , इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh