Latest News / ताज़ातरीन खबरें

संपूर्ण समाधान दिवस ,  पर आए 57 मामले, 5 का हुआ मौके पर निस्तारण

देवरिया। बरहज तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 57 शिकायतें आईं, जिनमें से 5 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह ने की।

समाधान दिवस में फरियादियों ने बारी-बारी से अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से 20, पुलिस विभाग से 23, विकास विभाग से 2, खाद्य एवं रसद विभाग से 1 तथा अन्य विभागों से 11 मामले शामिल रहे। इनमें राजस्व के 4 और खाद्य एवं रसद विभाग के 1 मामले का अधिकारियों ने तत्काल निस्तारण कर दिया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

एडीएम ने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से हो। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर तहसीलदार अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी राजेश चतुर्वेदी, राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार, त्रिभुवन सहित राजस्व कर्मी एवं सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh