सौरभ का चयन नीट 2026में होने पर गांव तथा क्षेत्र में खुशी की लहर
दीदारगंज -आजमगढ़ ।मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के खरसहन खुर्द कोटिया गांव निवासी व ओमप्रकाश मिश्र पीजी कालेज फुलेश का पूर्व छात्र सौरभ यादव पुत्र राजेश यादव राजू ने नीट परीक्षा 2026 में सफलता प्राप्त कर आल इंडिया रैंक 19763तथा स्टेट रैंक 9399प्राप्त कर 576अंक हासिल किया।सौरभ यादव की सफलता से गांव, ओमप्रकाश मिश्र पीजी कालेज परिवार तथा क्षेत्र में खुशी की लहर है।सौरभ यादव ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता तथा गुरुजनों को दिया है।सौरभ यादव ने अपनी मां के साथ गांव स्थित मंदिर में ग्राम देवता तथा भगवान भोलेनाथ के चरणों में शीश नवाया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सौरभ यादव को माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर जय प्रकाश मिश्र, संतोष चौहान,संजय यादव, पंकज यादव, दिनेश उर्फ घनश्याम गौतम प्रधान,राम अजोर यादव,अजीत मौर्य, अजय मौर्य, प्रवीण यादव,शिवम यादव आदि उपस्थित थे।



























































Leave a comment