Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महराजगंज की दीक्षा मिश्रा ने नीट यूजी 2026 में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 11122

महराजगंज (आजमगढ़)। महराजगंज विकासखंड के मिश्रपुर-चांदपुर गांव की बेटी दीक्षा मिश्रा ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 11122 हासिल की है। उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

दीक्षा मिश्रा, दयानंद मिश्रा की पुत्री हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित अंतिम परिणाम में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। परिणाम घोषित होने के बाद उन्हें शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

दीक्षा की सफलता परिवार के लिए दोहरी खुशी लेकर आई है। उनके बड़े भाई ने भी वर्ष 2026 में आईआईटी से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक बहुराष्ट्रीय कंपनी (एमएनसी) में नौकरी प्राप्त की है। भाई-बहन की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र के लोगों में गर्व का माहौल है।

ग्रामीणों एवं क्षेत्र के लोगों ने दीक्षा की सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि मेहनत, लगन और अनुशासित तैयारी से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने दीक्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी यह सफलता ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh