Latest News / ताज़ातरीन खबरें
सर्पके काटने से बुजुर्ग की हालत गंभीर
देवरिया।बरहज तहसील के ग्राम कटइलवा में शनिवार सुबह सर्प के काट लेने की की घटना में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी रामनाथ उम्र 70 वर्ष को सुबह करीब 5 बजे सोते समय जहरीले सर्प ने काट लिया। परिवार के मुताबिक सर्प काटने के बाद पहले उन्हें स्थानीय स्तर पर उपचार दिलाया गया, जिससे उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन पेशाब रुकने की शिकायत के बाद फिर से तबीयत बिगड़ने लगी।
हालत बिगड़ता देख उन्हें दोबारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज लेकर पहुंचे। में चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार बुजुर्ग की स्थिति अभी चिंताजनक बनी हुई है।



























































Leave a comment