Health News / स्वास्थ्य समाचार

मझवारा में लगा निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर: 40 मरीजों का परीक्षण, परामर्श व दवाएं वितरित

घोसी।मऊ। ग्राम पंचायत मझवारा स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा शनिवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 40 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें निःशुल्क परामर्श व औषधियां प्रदान की गईं।
शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. आमिर ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान सभी मरीजों का रक्तचाप (बीपी) परीक्षण भी किया गया।


योग प्रशिक्षक सर्वजीत ने उपस्थित ग्रामीणों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने नियमित योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
 40 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अम्लपित्त, उदावर्त, गठिया, संधिशूल, व्रण, उदर रोग, दौर्बल्य और रक्ताल्पता जैसी विभिन्न समस्याओं से पीड़ित मरीजों को परीक्षण के बाद निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान वर्षा ऋतु में स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने बरसात के मौसम में संतुलित आहार-विहार अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
ग्राम प्रधान सत्येंद्र  शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों को ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया और भविष्य में भी गांव में इनके नियमित आयोजन का आश्वासन दिया। प्रधान ने चिकित्सा विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाने की अपील की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh