Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसी में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, 149 में से 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

घोसी।मऊ। डीएम आनंद वर्धन की अध्यक्षता में शनिवार को घोसी तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 149 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से केवल 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष 142 शिकायतों को मौके पर पहुंच कर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
     समाधान दिवस में सर्वाधिक 70 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा पुलिस विभाग की 48, विकास खंड अधिकारी (बीडीओ) की 6, अधिशासी अधिकारी (ईओ) की 3 तथा अन्य विभागों की 22 शिकायतें प्राप्त हुईं।
        जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए एसडीएम अशोककुमारसिंह सहित अन्य अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच करने को कहा और स्पष्ट किया कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी कमलेश बहादुर ने पुलिस को निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों में टीम गठित हो, उनमें राजस्व अधिकारी कर्मचारियों का सहयोग करें। क्षेत्र में गस्त सुचारू रूप से करने के साथ अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर प्रभावी कार्यवाही करें।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने समस्याओं को सुनने के साथ सभी से गुणदोष के आधार पर कार्यवाही करने की बात कही। साथ ही कहा कि प्राप्त सभी शिकायतों के साथ अन्य अधिकारियों से प्राप्त जनशिकायतो का भी संवेदना के साथ निराकरण करे।
   इस दौरान पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, एसडीएम अशोककुमारसिंह, एसडीएम (न्यायिक) सत्य प्रकाश, सीओ जितेंद्र सिंह तहसीलदारडॉ धर्मेंद्र पांडेय तथा दोहरीघाट के नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव ने फरियादियों की समस्या सुने। 
      इस दौरान जिला बंदोबस्त अधिकारी राजीव उपाध्याय, बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय, अधिशासीअभियंताघोसीविद्युत श्रीप्रकाश,नगरपंचायत ईओ अनिल कुमार, मनोज कुमार,कोतवाल रविंद्र नाथराय, सीएचसी अधीक्षक डॉ एचके पंकज,प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह, कानूनगो मतीन खान, परशुराम, पारसनाथ, राजेश राम, सुधाकर,स्टोनो अजीत यादव,मनीष सिंह,एबीएसए धर्मेन्द्र कुमार,लेखपाल अरविंदपाण्डेय ,विवेक सिंह, सौरभ राय, राम आशीष सिंह, आशीष वर्मा समेत बड़ी तादाद में फरियादी, राजस्व कर्मी और अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh