बाबा महेंद्रा नाथ मंदिर के पोखरे में एक युवक डुबा एनडीआरफ कर रही तलाश
देवरिया।बरहज क्षेत्र स्थित बाबा महेंद्रनाथ मंदिर के पोखरे में नहाने के दौरान एक युवक के डूबने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मदनपुर थाना क्षेत्र के फकईपुर गांव निवासी राजेश सिंह पुत्र रामायण सिंह बाबा महेंद्रनाथ के पोखरे में नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सूचना पर पहुंची गोताखोरों की टीम और एनडीआरएफ के जवान पोखरे में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक राजेश सिंह का कोई पता नहीं चल सका था।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी चंदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं उनकी तीन बेटियां अनू (15 वर्ष), सन्नु (11 वर्ष) और राधिका (7 वर्ष) भी पिता के लापता होने से बेसुध होकर रो रही हैं ।


























































Leave a comment