Latest News / ताज़ातरीन खबरें
आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई , पुलिस मुठभेड़ में अन्तरजनपदीय ठग/चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
आजमगढ़ कोतवाली पुलिस ने देर रात हुई मुठभेड़ में अन्तरजनपदीय ठग/चोर गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामदगी में— 01 तमंचा (.315 बोर) 01 जिंदा कारतूस 01 खोखा कारतूस चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल
पुलिस के मुताबिक घायल आरोपी पर चोरी, ठगी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है























































Leave a comment