लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे हुआ उद्घाटन ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान
कानपुर से लखनऊ तक हाईवे के निर्माण की मांग लंबे समय से हो रही थी और मैं इसके लिए नितिन गडकरी जी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्हें इसकी जानकारी जैसे मिली तो उन्होंने इसे तुरंत स्वीकृति दी। आज मैं ये कहने आया हूं कि आपने बहुत कुछ दिया है और मैं आगे भी कुछ मांगूंगा तो आप उसे भी देने में देरी नहीं करेंगे। मैं आज एक और बात पर ध्यान आकर्षित करूंगा कि वर्तमान में लखनऊ में ट्रैफिक की समस्या दिख रही है। एयरपोर्ट जाने वालों को इसका सामना करना पड़ता है इसलिए आपसे आग्रह है कि लखनऊ एयरपोर्ट से आउटर रिंग रोड तक शहीद पद पर लगभग 23 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण हो, कृपया इस पर भी स्वीकृति प्रदान करें और उन्होंने इसे भी तुरंत स्वीकृत कर दिया....जो एलिवेटेड रोड बनेगी इसके ऊपर भी मैंने उनसे कहा कि इसके ऊपर एक मेट्रो चलनी चाहिए ताकि लखनऊवासियों को कोई समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए भी स्वीकृति मिल गई है !!
























































Leave a comment