बिजली कटौती के खिलाफ सपा ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन तहसीलदार बरहज को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, लालटेन हाथ वाले पंखे हाथ में लगाया सरकार विरोधी नारे लगाए
देवरिया ।आज बरहज विधानसभा में सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में अर्धन्गन हों बरहज तहसील पहुँचकर तहसीलदार बरहज को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की बिजली कटौती से बरहज की जनता व्यापारी किसान नौजवान सबका बुरा हाल है पिछले 48 घंटे से बरहज नगर सहित ग्रामीण में बिजली नहीं है इस हाल मे बरहज की जनता का बुरा हाल है और यहाँ के अधिकारी व जनप्रतिनिधि घर मे शो रहे हैं पिछले दिनों वार्ड नम्बर 24 लगडा पोल को ठीक करने के लिए हमने कई बार ज्ञापन सौंपा और लेकिन विभाग सुनने का नाम नहीं ले रहा हैं अगर जल्द ही विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो हम लोग क्षेत्रीय जनता के साथ भुख हड़ताल करेंगे अगर बरहज विधानसभा में अगर बिजली नहीं मिल रही इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी का हाथ है क्योंकि भाजपा सरकार ने बिजली के विकास के लिए कोई काम नही किया भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने के पहले कहा था कि हम स्मार्ट शहर बनाएँगे लेकिन स्मार्ट शहर तो नहीं बना पाई उल्टे प्रदेश व शहर की जनता को स्मार्ट मीटर दे दी जिससे प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को अपना वोट देकर अपने आप को ठगा महसूस कर रही हैं। इस दौरान मुख्य रूप से विकास यादव ,अमित प्रधान, अजीत प्रसाद ,राहुल सिंह, संजय सिंह ,रामपाल चौहान, पट्टु यादव ,छोटे लाल यादव, विरेंद्र कुमार, राकेश राजभर, सहित समाजवादी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
























































Leave a comment