करौंदी कला में हरे पेड़ों की अवैध कटान, पीडब्ल्यूडी भूमि का कट रहा पेड, वन विभाग
कादीपुर सुल्तानपुर |करौंदी कला क्षेत्र में पुराने थाने के पास हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि जिन पेड़ों को काटा गया है, वे लोक निर्माण विभाग (PWD) की जमीन पर स्थित थे। इसके बावजूद खुलेआम पेड़ों की कटाई जारी है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस अवैध कटान में पुलिस और वन विभाग की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता। लोगों का कहना है कि बिना प्रशासनिक संरक्षण के इस तरह से हरे पेड़ों की कटाई संभव नहीं है। कटान के दौरान न तो कोई रोक-टोक की गई और न ही जिम्मेदार विभागों ने कोई कार्रवाई की।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। इससे अवैध कटान करने वालों के हौसले बुलंद हैं।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
पीडब्ल्यूडी की जमीन पर काटे गए हरे पेड़
पुलिस व वन विभाग पर मिलीभगत का आरोप
स्थानीय लोगों में लगातार हरे पेडों की कटान से आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने जांच कय दोषी वन कर्मियों व ठेकेदार पर कार्यवाही की माँग की है।






















































Leave a comment