उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल का विदाई एवं सम्मान समारोह संपन्न
देवरिया। बरहज,तहसील सभागार में मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल सिंह का अधिवक्ताओं द्वारा भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बारएसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एसडीएम के कार्यकाल और व्यवहार की सराहना की। अधिवक्ताओं ने कहा कि आज के समय में ऐसे अधिकारी दुर्लभ हैं जिन्होंने महज 93 दिनों के कार्यकाल में भी तहसील से जुड़ी जटिल समस्याओं का त्वरित समाधान किया। यह उनकी उदारता और संवेदनशीलता का प्रमाण है।
अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी के कुशल प्रशासन, जनता के प्रति सहयोगात्मक रवैये और पारदर्शी कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य, नायब तहसीलदार अभिलाष वर्मा, तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष चंद्रगुप्त यादव, मंत्री अमरेश यादव, नागेंद्र सिंह, सरवन सिंह, उदयराज चौरसिया, रामायण तिवारी, विकास विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
समारोह के अंत में एसडीएम हरिशंकर लाल ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि बरहज की जनता और अधिवक्ताओं का सहयोग हमेशा याद रहेगा।


























































Leave a comment