Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नगर पालिका अध्यक्ष ने डीयम से मिलकर विद्युत व्यवस्था सुधारने की मांग

देवरिया । आज दिनांक 14/07/2026 को जिलाधिकारी से नगर पालिका अध्यक्ष  श्वेता जायसवाल एवं नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार भेंट कर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण समस्याओं से अवगत कराया तथा अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, देवरिया के नाम संबोधित पत्र उन्हें सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई कराने का अनुरोध किया
पत्र के माध्यम से देवरिया-बेलडांड़ मार्ग से बरहज विद्युत केंद्र तक 33,000 वोल्ट विद्युत लाइन के लिए वैकल्पिक मार्ग से विद्युत पोल एवं हाईटेंशन केबल विस्तार कराने का अनुरोध किया गया है।
वर्तमान में पेड़ों की शाखाओं के संपर्क के कारण 33 केवी लाइन बार-बार बाधित होती है, जिससे नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अनावश्यक विद्युत कटौती एवं फॉल्ट की समस्या उत्पन्न होती है। इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु सुरक्षित एवं उपयुक्त वैकल्पिक मार्ग विकसित किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।
साथ ही अनुरोध किया गया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए पेड़ों की कटाई-छंटाई का टेंडर वन विभाग के द्वारा समयावधि के भीतर कराया जाए। क्योंकि विद्युत विभाग में संसाधनों, मैनपावर एवं वित्तीय व्यवस्था के अभाव के कारण टेंडर प्रक्रिया में विलंब होता है।
भविष्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक स्थायी वैकल्पिक विद्युत मार्ग विकसित किए जाने अथवा पूर्व की भाँति बरहज देहात मार्ग से भी विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था बनाए रखने का भी अनुरोध किया गया है।

जिलाधिकारी महोदय से भेंट के दौरान उक्त प्रतिनिधि मंडल में सभासदगण  रतन सोनकर ,  सतेन्द्र यादव ,  मुरारी जायसवाल  एवं  मुहर्रम राईन  उपस्थित रहें तथा नगरहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
नगरवासियों को बेहतर, सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh