Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जलभराव से फैल रही बीमारियां, कांग्रेस प्रवक्ता ने दिया 19 जुलाई तक का अल्टीमेटम

देवरिया।जलभराव के कारण गंदगी और बीमारियों की समस्या को लेकर मंगलवार को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह लवरछी वार्ड-18 की पूर्वी दलित बस्ती में धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 19 जुलाई तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आमरण अनशन करेंगे।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से राबड़ी देवी, शिवसागर, वीरान, घुरहू सहित आधा दर्जन परिवारों के घरों के सामने पानी भरा रहता है। नालियों की सफाई और निकासी न होने से गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया है। इससे चर्म रोग, मलेरिया, डेंगू जैसी जलजनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। शिकायत के बावजूद पालिका द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और जलभराव स्थल के सामने ही धरना शुरू कर दिया। धरने की सूचना पर नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य और अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने शीघ्र समस्या समाधान का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
इस दौरान रवि प्रताप सिंह ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बस्ती में तत्काल जल निकासी, नाली सफाई और दवा छिड़काव कराया जाए। यदि 19 जुलाई तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो बस्ती वासियों के साथ आमरण अनशन किया जाएगा।
धरने में बृजेश सिंह, कृष्ण सिंह, उत्तम सिंह, गोल्डन सिंह, विनय, डॉ. शैलेंद्र जायसवाल, भोला तिवारी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh