Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जनविश्वास के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : संतराज यादव

देवरिया।केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में भूमि विकास बैंक के पूर्व सभापति संतराज यादव ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
संतराज यादव ने कहा कि सरकार ने "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मंत्र के साथ कार्य करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है। जनधन योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
उन्होंने बताया कि डिजिटल गवर्नेंस और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से पारदर्शिता बढ़ी है तथा लाखों करोड़ रुपये की धनराशि गलत हाथों में जाने से रोकी गई है। देवरिया जनपद में भी स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, स्वच्छता, सड़क और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजनाओं, स्वयं सहायता समूहों तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से लाखों लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं।
प्रेस वार्ता में सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, अजय दुबे, अंबिकेश पांडेय, प्रभाकर तिवारी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh