Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मानवता की मिसाल बना मां धर्मा देवी फाउंडेशन का रक्तदान शिविर

जौनपुर, संवाददाता। जनपद जौनपुर में मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानवता और समाज सेवा का संदेश दिया। शिविर में युवाओं समेत विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने तथा समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने माता-पिता के सम्मान और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। अपनी माता स्वर्गीय धर्मा देवी को याद करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी माता नेत्रहीन एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के बावजूद संघर्षों के बीच परिवार का पालन-पोषण करती रहीं। उन्हीं की प्रेरणा से समाज सेवा का यह अभियान निरंतर जारी है।

सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि जीवन में कठिन परिस्थितियां और विश्वासघात सामने आते हैं, लेकिन व्यक्ति को नफरत के बजाय सेवा और मानवता का मार्ग अपनाना चाहिए। जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्चा धर्म है।

उन्होंने बताया कि मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट लगातार रक्तदान, सामाजिक सहयोग एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहा है। रक्तदान शिविर के माध्यम से लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया गया।

कार्यक्रम में संस्था की महिला जिला पदाधिकारी ममता सिंह, उपाध्यक्ष रेनू शर्मा, महामंत्री राजेश गौतम, वाराणसी जिलाध्यक्ष अमर शर्मा उर्फ कप्तान, मोहन कुमार, अरविंद सिंह, गुलाब चंद महाराज, पत्रकार देवेन्द्र खरे, विशाल सोनकर, विनय कुमार, नरेंद्र गिरि सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh