Health News / स्वास्थ्य समाचार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर घोसी ब्लॉक परिसर में जन कल्याण शिविर का आयोजन।

घोसी। मऊ। केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को घोसी ब्लॉक परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी द्वारा जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका का शुभारंभ क्षेत्रीय मंत्री एवं जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अखिलेश तिवारी ने फीता काटकर किया। वही 12वर्ष पूर्ण होने को लेकर घोसी नगर में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने स्वछता अभियान चलाया।
मुख्यअतिथि एवं जिलासहकारी बैंक के अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार की भाजपानीति सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धि बेमिसाल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचा है । प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
जिला मंत्री रविंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। केंद्र सरकार की नीतियों एवं योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
इससे पूर्व भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त के नेतृत्व में प्राचीन शिव मंदिर नरोखर पोखरा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।
क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि जनभागीदारी का विषय है। यह हमारे संस्कार में होना चाहिए।स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन ने देशभर में स्वच्छता के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा की है।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के अधीक्षक डॉ एचके पंकज ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं चलाए जा रहे टीकाकरण आदि कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जन सहयोग की अपील किया।
इस अवसर पर अधीक्षक डॉ एचके पंकज, भाजपा जिलामंत्री रविंद्र उपाध्याय, वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह,मंडलअध्यक्ष नागेंद्र मद्धेशिया ‘जीतू’, मनोनीत सभासद नागेंद्र सिंह, रूपेंद्र भारती,मंडल उपाध्यक्ष इंद्र बहादुर सिंह, राजीव चौबे, सीएचसी अधीक्षक डॉ. एच.के. पंकज, रमेश यादव, मुहम्मद साबिर, अमित, एजाज अहमद, रामविजय यादव, अंबिका यादव, मनोनीत सभासद राजेश कुमार मौर्य, खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र प्रकाश सहित अन्य कर्मचारी, प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh