बिलरियागंज थाना परिसर में महाकुंभ ड्यूटी करने वाले होमगार्ड जवानों का हुआ सम्मान
बिलरियागंज/आजमगढ़। स्थानीय थाना परिसर में प्रयागराज महाकुंभ में उत्कृष्ट ड्यूटी निभाने वाले होमगार्ड जवानों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों के समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान करना रहा।
इस अवसर पर होमगार्ड विभाग के कम्पनी कमांडर बुद्धि राम यादव एवं बीओ भैरव लाल सोनकर की उपस्थिति में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जवानों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में प्रेम चंद, अभिमन्यु पांडेय, अरविंद सिंह, सचिदानंद राय, रविन्द्र राय, नगेन्द्र कुमार, सुभाष चन्द्र यादव, प्रशान्त पाठक सहित लगभग दो दर्जन होमगार्ड जवान उपस्थित रहे।
सम्मान समारोह के दौरान अधिकारियों ने कहा कि महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन में होमगार्ड जवानों ने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं देकर विभाग का गौरव बढ़ाया है। इस प्रकार के सम्मान से जवानों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में भी पूरी लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

























































Leave a comment