आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अधेड की मौत
देवरिया।बरहज थाना क्षेत्र के जय नगर निवासी संजय मद्धेशिया 50 वर्ष पुत्र पूरन चंद की मौत गुरुवार की सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गई । निधन हो जाने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह तेज आंधी के साथ पानी आने लगा । इसी बीच संजय घर के बरामदे में बैठे थे । अचानक बिजली तड़क के गिरी और संजय मद्धेशिया चपेट में आ गये । मौके पर ही उनकी मौत हो गईं ।पत्नी माधुरी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल था । घटना की सूचना पाकर तहसीलदार अरूण कुमार राजस्व कर्मियों के साथ मृतक के घर गये । प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नही थे । पुलिस भी मौके पर पहुँच गई । अंतिम संस्कार गौरा घाट मुक्ति धाम पर किया गया। मृतक के दो बेटे है । तहसीलदार अरुण कुमार ने बताया की पोस्टमार्टम हुआ होता तो आपदा राहत के तहत परिजनों को मुआवजा मिला होता।




















































Leave a comment