Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

देवरिया। जनपद के थाना लार पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में लार पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना लार पुलिस ने थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 250/2024, धारा 103(1), 238(ए) एवं 61(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त दीपक यादव उर्फ सोकन पुत्र श्रीराम यादव निवासी नैनी डैनी, थाना लार, जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त को चनुकी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh