समस्या:घोसी नगर के कस्बाबाजार के वार्ड नंबर 4एवं 5 में नाली का गंदा पानी बहने से लोग परेशान।
घोसी। मऊ। घोसी नगर के कस्बा बाजार के वार्ड 4 एवं 5 में संपर्क मार्ग पर नाली की सफाई न होने से उसका गंदा पानी मार्ग पर बह रहा है। इसके चलते लोग गंदे पानी के बीच से आने जाने को बाध्य हो रहे हैं। सबसे अधिक महिलाओं एवं दिव्यागों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
घोसी नगर पंचायत के कस्बाबाजार के वार्ड 4 एवं 5 में कस्बाबाजार से लेकर जगदीश चौहान के मकान तक सड़क किनारे बने नाली की साफ सफाई न होने से नाली के जाम होने के कारण नाली में घरों के गिरने वाले गंदा पानी सड़क पर कई माह से बह रहा है। जिसके चलते मोहल्ला वासियों के साथ इस सड़क से आने जाने वालों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। जब की इस मार्ग से महिलाओं एवं दिव्यागों का भी आना जाना होता है। कस्बाबाजार निवासी अधिवक्ता अतुल शर्मा, उद्देश्य पांडेय के साथ मोहल्ला वासियों ने बताया की सड़क पर नाली का बदबूदार गंदा पानी बहने से हम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। कई बार नगर पंचायत के जिम्मेदारो से शिकायत किया गया, परन्तु आश्वासन के सिवाय कोई समाधान नहीं मिला। गर्मी में यह हाल है तो बरसात में क्या हाल होगा।
इस सम्बन्ध में एसडीएम अशोककुमारसिंह ने बताया कि आज ही मुझे पता चला है। इसको लेकर ईओ घोसी को निर्देश दिया हूँ कि सड़क पर बह रहे गंदे पानी का जल्द निस्तारण हेतु कर्मचारियों को निर्देशित करे।



















































Leave a comment