पुण्य तिथि पर याद किए गए ग्रापए के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल
•ग्रामीण विकास में ग्रामीण पत्रकार महत्पूर्ण कड़ी है-एसडीएम
देवरिया।बरहज,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को कपरवार स्थित पीएडी पब्लिक स्कूल में श्रद्धांजलि सभा व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें उनके विचारों को याद किया गया। अध्यक्षता बरहज तहसील अध्यक्ष सिंहासन यादव व संचालन जिला महामंत्री हरिश्चंद मिश्र ने किया। उनके चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि व नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल ने कहा कि वर्तमान का दौर सूचना का है। आधुनिक सूचना संसाधनों के दौर में पत्रकारीय दायित्व और महत्वपूर्ण हो गया है। ग्रामीण पत्रकार इसके महत्पूर्ण कड़ी है। तहसीलदार अरुण कुमार ने भी श्रद्धांजलि व्यक्त किया। प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने संगठन की विशेषता बताते हुए कहा कि संगठन में शक्ति होती है और सभी पत्रकार साथियों को संगठित होने का सुझाव दिया। प्रदेश कार्य समिति सदस्य पौहारी शरण राय ने पत्रकारों के संबंध बनाए रखते हुए मानवीय आधार पर कार्य करना चाहिए किसी द्वेष भावना या जातिगत आधार पर नहीं का विचार रखा। जिलाध्यक्ष नागेंद्र नाथ शर्मा ने संगठन की स्थापना उसके प्रगति के बाबू बालेश्वर लाल के योगदान पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। कार्यक्रम को प्रेमचंद्र मिश्र,आनंद मोदनवाल, अश्वनी कुमार द्विवेदी, रुद्रपुर तहसील अध्यक्ष मनिंद्र नारायण सिंह मोनू, सच्चिदानंद पांडेय,अजय पांडेय, जेपी श्रीवास्तव, ओम प्रकाश मिश्र, पवन पाठक, अरविंद सिंह, गंगा शरण पांडेय, सुरेश पांडेय,विनोद कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, कृष्ण चंद्र मिश्र, परमेश्वर दयाल मिश्र ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संजय प्रजापति, सुधाकर पांडेय, गुड़िया मद्धेशिया, ओम प्रकाश मिश्र, जितेंद्र यादव,शत्रुघ्न सिंह आदि मौजूद रहे।

























































Leave a comment