भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि
देवरिया।जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश में लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच एवं औद्योगिक विकास की मजबूत नींव रखी। शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीकी व्यवस्था को मजबूत करने में उनका योगदान अतुलनीय रहा।
उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था देने के साथ-साथ विश्व स्तर पर भारत की अलग पहचान स्थापित की। आईआईटी, एम्स, बड़े बांधों एवं सार्वजनिक उपक्रमों की स्थापना कर उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण का कार्य किया। उन्होंने आगे कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के आदर्श, लोकतांत्रिक मूल्य एवं राष्ट्र निर्माण की सोच आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कांग्रेस पार्टी उनके विचारों एवं सिद्धांतों को लेकर जनहित एवं देशहित में निरंतर कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर अरविन्द शाही, सुनील कुमार तिवारी, भरत मणि त्रिपाठी,जुलेखा खातून,वरुण राय,संजीव कुमार मिश्रा, चन्दन वर्मा,माधव नाथ तिवारी,धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, शिव शंकर सिंह,मार्कण्डेय मिश्रा,रामप्रवेश सिंह, मनोज मणि, कुलदीप सिंह यादव, रत्नेश मल्ल पिंटू,जवाहरलाल चौहान, सत्य प्रकाश मणि,रीता देवी, उत्तेज मिश्रा,पन्नालाल पाठक, विनोद दुबे, ध्रुव प्रसाद आर्य, जवाहरलाल बरनवाल,सोहन मिश्रा, प्रताप दीक्षित, बनारसी लाल गोंड, चन्द्रिका मिश्रा, डॉ .सी.पी.चौहान, राजकुमार यादव सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।


























































Leave a comment