Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पूर्वोत्तर रेलवे स्काउट एण्ड गाइड जिला की मऊ शाखा द्वारा मऊ स्टेशन पर जल सेवा अभियान निरंतर जारी है

मऊ।वाराणसी ।भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन  के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एण्ड वैगन)अनुभव पाठक के नेतृत्व में  ग्रीष्म कालीन जल सेवा अभियान के क्रम में  दिनांक  27 मई को मऊ रेलवे  स्टेशन पर "पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ" मऊ शाखा के सुभाष स्काउट ग्रुप एवं स्वरूप रानी गाइड ग्रुप द्वारा नि:शुल्क  ग्रीष्मकालीन सेवा शिविर लगाकर मऊ स्टेशन से गुजरने वाली  यात्री गाड़ियों के जनरल कोचों एवं स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को बिस्किट एवं शीतल पानी की सुविधा उपलब्ध करायी गयी।  इस अभियान में गाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी-आनद विहार टर्मिनस लिच्छवी एक्सप्रेस, 15129/15130 गोरखपुर छावनी-वाराणसी सिटी मेल एक्सप्रेस के साथ अन्य गाड़ियों  मे  पीछे एवं आगे लगे जनरल कोचों के यात्रियों को  स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ मऊ  के सदस्यों द्वारा  पानी एवं शीतल जल व शरबत पिलाया गया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स मऊ शाखा द्वारा आयोजित उक्त जल सेवा शिविर कार्यक्रम का संचालन रोवर लीडर -विनोद कुशवाहा व स्काउट मास्टर -पुष्कर कुमार के नेतृत्व में किया गया।  ग्रुप लीडर- उप मुख्य चल टिकट निरीक्षक/मऊ राकेश कुमार के साथ सीटीआई आरपी यादव आदि  द्वारा 20 लीटर के 10 जार ठण्डा आरओ का पानी  भी उपलब्ध कराया गया था जिसे 10 स्काउट्स गाइड्स सदस्यों द्वारा विभिन्न गाड़ियों के जनरल कोचों के पास यात्रियों को पिलाया गया। उक्त जानकारी अशोक कुमार,
जनसंपर्कअधिकारी,वाराणसी ने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh