कोपागंज पुलिस चौकी के बोर्ड पर 'पाकिस्तान'हमारा है लिखने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
घोसी। कोपागंज। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की कोपागंज थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कुरथी जाफरपुर पुलिस चौकी के बोर्ड पर काले रंग से 'पाकिस्तान' लिखकर उसका वीडियो/फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत यह सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी (CO) घोसी जितेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक कोपागंज रविंद्र नाथ राय के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक (उ.नि.) अर्जुन सिंह, उ.नि. उमाशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक सिंह और कांस्टेबल अविनाश शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में थाना कोपागंज में 149/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 (1)(a) (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
अरुण राय (उम्र लगभग 33 वर्ष), पुत्र राज किशोर राय — निवासी: ग्राम सोड़सर, थाना कोपागंज, जनपद मऊ।
अभिनव राय (उम्र लगभग 24 वर्ष), पुत्र अजय राय निवासी: ग्राम फैजुल्लाहपुर, थाना कोपागंज, जनपद मऊ।
पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। मऊ पुलिस ने साफ किया है कि सोशल मीडिया या किसी भी माध्यम से जिले का सांप्रदायिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।


























































Leave a comment