एक्सप्रेस ट्रेन के सामने युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा कोहराम।
देवरिया।सलेमपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र के पिपरा नाज़िर रेलवे ढाले के पास शुक्रवार सुबह एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई तथा परिजनों में चीख-पुकार शुरू हो गई।
मृतक की पहचान बृजेश कुमार पुत्र रमाकांत प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 1 हरिजन बस्ती, मझौली राज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8:50 बजे लखनऊ से वाराणसी की ओर जा रही कृषक एक्सप्रेस के सामने युवक अचानक पहुंच गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि बृजेश कुमार पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे तथा उनका उपचार भी चल रहा था। घटना की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और चार पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं।
जिसकी सूचना मिलने पर जीआरपी एवं रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।























































Leave a comment