Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आम तोड़ने से मना करने पर घर में घुसकर शिक्षक के उपर हमला, शरीर और आँख पर गंभीर चोट

देवरिया।बरहजः थाना क्षेत्र के कपरवार नौकाटोला निवासी रिटायर्ड शिक्षक जयप्रकाश श्रीवास्तव के घर में घुसकर पड़ोसियों ने लाठी डंडे से हमला बोल दिया। जिससे शिक्षक को गंभीर चोट आई है। मारपीट के दौरान शिक्षक के पाकेट से दुकान के बिक्री का ढाई हजार रुपया भी छीन ले गये।
जानकारी के अनुसार नौकाटोला निवासी जयप्रकाश श्रीवास्तव प्राथमिक विद्यालय से रिटायर्ड शिक्षक है। सड़क के उत्तर तरफ उनका घर व हाता है।हाते में आम के पेड़ पर फल लगा है। गुरुवार की शाम उनके घरके पिछे रहने वाले पड़ोसी  चोरी से आम तोड़ रहे थे । जयप्रकाश लाल ने मना किया तो गाली गलौज देने लगे । इसके बाद जयप्रकाश अपने घर के दुकान पर बैठे थे । इसी बीच करीब चार पाँच की संख्या में युवको ने लाठी डंडा लेकर घर में घुस कर हमला बोल दिये । मारपीट के दौरान दुकान के विक्री का करीब ढाई हजार रुपया भी जयप्रकाश के पाकेट निकाल कर ले लिये । मार पीट के बाद जानमाल की धमकी देते चले गये। घर पर अकेले जयप्रकाश मास्टर व उनकी पत्नी रहती है। घटना की सूचना कपरवार पिकेट पर तैनात पुलिस को दिया। सूचना पर हल्का पुलिस मौके पर पहुँच घायल जयप्रकाश को ईलाज कराने के बाद तहरीर लेकर थाने पर बुलाया है। घायल जयप्रकाश का ईलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh