दीदारगंज में 17 मई को पहुंचेगी गविष्ट यात्रा
दीदारगंज -आजमगढ़ । गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के उद्देश्य से ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की यात्रा रविवार 17मई को दीदारगंज चौक पर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान स्वामी जनसभाओं व जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को गोसंरक्षण एवं गौमाता को राष्ट्रमाता बनाए जाने के लिए प्रेरित करेंगे।गविष्ट यात्रा रविवार 17मई को दीदारगंज चौराहा,लालगंज के पल्हना माता मंदिर,मेहनगर के खरिहानी,सदर में रैदोपुर काली चौरा, मुबारकपुर में सठियांव चौराहा तथा सगड़ी विधानसभा में सगड़ी तहसील के पास यात्रा पहुंचेगी।इसी क्रम में 18 मई सोमवार को गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के कंधरापुर, निजामाबाद चौराहा, फूलपुर तथा अतरौलिया में स्वागत एवं जनजागरण कार्यक्रम होंगे।।























































Leave a comment