NEET पेपर लीक है भाजपा सरकार वीक है-विजय रावत
देवरिया।आज देवरिया सुबाष चौक पर छात्र संघ और छात्र नेताओं के नेतृत्व में NEET पेपर लीक किये जाने के विरोध छात्र नेताओं ने प्रदर्शन किया इस दौरान छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष विजय रावत ने कहा की केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार छात्रों नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं जिसका जिता जागता सबूत NEET पेपर लीक है केन्द्र सरकार की भ्रष्ट शिक्षा नीति के वजह आज छात्रों का भविष्य अंधकारमय है केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार देश के नौजवानों के साथ खिलवाड़ कर रहीं हैं भाजपा सरकार में आए दिन पेपर लीक पर लीक हो रहे हैं अभी नीट पेपर लीक उत्तर प्रदेश दरोग़ा भर्ती पेपर लीक गुजरात में पेपर लीक राजस्थान में पेपर लीक इस भाजपा सरकार में दो साल में सत्तर पेपर लीक हुए जिसके वजह से दो करोड़ नौजवानों का भविष्य बरबाद हो गई जिसकी ज़िम्मेदार कौन लेगा हमार माँग जो विभाग परीक्षा करा रहा उसी जाँच हो और दोषियों पर कार्यवाही हो और परीक्षा कराने वाले विभाग को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाये नहीं तो छात्र सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे
बी आर डी पी जी कालेज के छात्र नेता सुरज यादव ने कहा भाजपा सरकार में जिस तरह से पेपर लीक हो रही हैं यह एक रिकॉर्ड बन गया हैं यह सरकार छात्र नौजवानों विरोधी सरकार है अब समय आ गया है आने वाले चुनाव में छात्र नौजवानों मिल कर भाजपा सरकार को हटाने का काम करें।
छात्र नेता रामप्रित व मनिष सिंह ने कहा भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार छात्र नौजवानों की विरोधी सरकार हैं इस सरकार में ना ही रोज़गार और ना ही विकास है यह सरकार छात्र विरोधी सरकार है यही भाजपा सरकार छात्र संगठन पर ताला लगाने का काम की जिससे छात्र राजनीति व छात्रों के आंदोलन को कमजोर किया जा सके लेकिन हम दबने वाले नहीं हैं अगर पेपर लीक करने वाले विभाग की जाँच कर कार्रवाई नहीं हुई तो हम सभी छात्र संगठन सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगे इस दौरान मुख्य रूप से रामप्रित यादव राहुल सिंह अभिषेक यादव संजय प्रताप सिंह दीपक चौहान समिउल्लाह राकेश सिंह कुबेर सिंह अजय कुमार अन्स मिश्रा आशुतोष ओझा कुबेर नाथ सिंह दीपक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
























































Leave a comment