Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुखुन्दू का किया औचक निरीक्षण।

देवरिया।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुखुन्दू (भलुअनी) का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दवा वितरण व्यवस्था, साफ-सफाई एवं चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी ली।
         जिलाधिकारी ने अस्पताल में मौजूद मरीजों एवं उनके तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा उपचार व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
           निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, वार्ड एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।
              जिलाधिकारी ने चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की भी जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि मरीजों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर भटकना न पड़े और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
         जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh